फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघिंवली से कक्षा सात का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली गांव से बीस दिन से कक्षा सात छात्र लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी। लापता छात्र आकिब (13) पुत्र अनीश सिंघावली गांव का रहने वाला है। वह 10 फरवरी की सुबह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए गया, लेकिन जब शाम तक वो घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव में ऐलान भी कराया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बच्चे को आसपास रिश्तेदारी में भी खोजा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब वो कही नहीं मिला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला गुमशुदगी में दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक एसओ रजनीश कुमार ने बताया कि छात्र का अपने बड़े भाई से झगड़ा हुआ है और इसी के चलते वह कहीं चला गया है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें