बागपत। शहर के आर्य समाज मंदिर के निर्माण को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय ने यथा स्थिति बनाने का आदेश दे रखा है। इसके बावजूद मंदिर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस मामले में महिला ज्योत्सना आर्य ने इस पर आपत्ति जताते हुए कोतवाली में शिकायत की है।