फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकूओं से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बैठे युवक को बाइक सवार दो युवकों ने चाकुओं से गोंद कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर दी । पुसार गांव के किनौनी मिल के ए गन्ना क्रय केंद्र पर पुसार निवासी हरीश तोमर रविवार शाम पांच बजे बैठा था। अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े जिन्हें देख युवक भाग निकले। पीड़ित ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी । पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी के लिए बड़ौत अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें