फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 28 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक खातेदार के बैंक खाते से 28332 रुपये निकाल लिए। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गुराना रोड बड़ौत निवासी इमरान पुत्र शकी जान ने 15 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया और उन्होंने एटीएम कार्ड भी नहीं लिया । जब उन्होंने खाता खुलवाया तो बैंक कर्मियों ने उनकी पासबुक किसी अन्य को दे दी। जब उसने शिकायत की तो उन्होंने दूसरी पासबुक बनाकर उसे दे दी, लेकिन खाते में मोबाइल नंबर नहीं बदला और उसके खाते पर एटीएम कार्ड भी जारी कर दिया, जबकि उन्होंने ऐसा कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया । अब उसी एटीएम कार्ड से विभिन्न तारीखों में उसके खाते से 28332 रुपये धोखाधड़ी कर निकाले हैं। उन्होंने बैंक कर्मियों पर इसका आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें