फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर करे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। निकाय चुनाव के मद्देनजर एएसपी अजय कुमार सिंह ने छपरौली कस्बा में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदार, मोहल्ले के लोगों से चुनाव के संबंध में जानकारी ली। उनसे पता किया गया कि कोई मतदान के समय डराता-धमकाता तो नहीं है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। कहा कि यदि कोई डराता-धमकता है तो उसकी तुरंत जानकारी दी जाए। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके। इसके अलावा पुलिस टीम गोपनीय रूप से मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बागपत कोतवाली की दीवार पर चुनाव सामग्री लगी हुई थी। रविवार देर शाम पुलिस टीम ने एक-एक पोस्टर को दीवार से उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें