फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में घुमंतु परिवारों को पुलिस ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ा में घुमंतु परिवारों को पुलिस ने भगाया
विज्ञापन

बागपत। निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निवाड़ा गांव में रह रहे घुमंतु परिवारों को भगाया। हिदायत दी कि दोबारा यहां पर डेरा डाला तो कार्रवाई की जाएगी। निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस काफी सतर्क है। निवाड़ा गांव में दर्जनों घुमंतु परिवार अचानक आकर बस गए थे। गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि यह परिवार चुनाव में गड़बड़ी कर सकते है। पिछले दिनो इस तरह के परिवार के सदस्यों द्वारा एक बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम दिया। चुनाव में माहौल न बिगड़ जाए। इसी को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को घुमंतु परिवार को खदेड़ा। हिदायत दी कि बगैर अनुमति के इस तरह से किसी को भी नहीं रहने दिया जाएगा। निवाड़ा चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
सलमू बोला, पुलिस ने मुझे धमकाया
बागपत। तंबू लगाकर रहने वाले सलमू ने कहा कि पुलिस ने उसको धमकाते हुए यहां से जाने के लिए कहा। सलमू का कहना है कि प्रशासन ने उसको मकान देने के लिए कहा था। लेकिन अभी तक मकान नहीं दिया गया। उसने प्रशासन से मकान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना को हरिद्वार में तलाश करके लौट आया सलमू
बागपत। हरिद्वार से बुग्गी खिंचकर लाने वाली किशोरी मीना का 20 दिन पूर्व हरिद्वार में अपहरण हो गया था। उसके पिता सलमू को उसकी हरिद्वार में होने की जानकारी मिली थी। सलमू ने बताया कि उसने गांव के तीन लोगों के साथ मिलकर हरिद्वार में बेटी की तलाश की,लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें