फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की कार पर झोंके फायर, हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली-रठौड़ा मार्ग पर नहर के पुल के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रमोद कुमार की कार पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने कार को दौड़कर अपनी जान बचाई। बाद में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव निवासी प्रमोद कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ बड़ौत में रहता है। मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव में अपने भाई से मिलने के लिए कार से जा रहा था। जैसे ही रठौड़ा मार्ग पर पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसको रुकने का इशारा किया, न रुकने पर कार पर फायर कर दिया। कार के शीशे में गोली लगी। इसके बाद प्रमोद ने कार को दौड़ा दिया। पीछा कर युवकों ने फायर किए। प्रमोद ने जान बचाई। घटना की छपरौली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उसकी तहरीर पर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें