फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने दी बाजार बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र संयुक्त युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आनंद गंज मंडी में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कस्बा अमीनगर सराय में हुई डकैती का शीघ्र खुलासा न होने पर अमीनगर सराय के व्यापारियों की अपील पर बाजार बंद करने से पीछे नहीं होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिलाध्यक्ष कहा अमीनगर सराय में सराफ शोरूम में डकैती होने से व्यापारी भयभीत हैं। वहीं व्यापारियों के साथ जनपद में आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी है। बागपत मेें मोबाइल व्यापारी के यहां हुई लाखें की चोरी का पुलिस प्रशासन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाया है। इसमें प्रदेश मंत्री संदीप गर्ग ने कहा यदि सिर्फ दोनों घटनाओं का खुलासा नहीं किया जाता तो सराय के बाजार की तरह जनपद के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। संचालन दिनेश जैन ने किया। इसमें विश्व प्रताप सिंह, मानव शर्मा, स्पर्श जैन, राजीव जैन, शील चंद जैन, संजय गोयल, सोनू सैनी, संदीप जैन, पंकज शर्मा, कपिल भारद्वाज, ललित जैन सभासद, उमंग गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें