21 जुलाई को पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में मेला देखने के लिए गई थी किशोरी
बागपत। बरसियां गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी 21 जुलाई को पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित मेला देखने के लिए गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद भी उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली दो युवक उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गए । आरोपियों के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन लोगों ने कोई सटीक जानकारी नहीं दी। इससे पूरा परिवार परेशान है। उसकी तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र और विनोद निवासी मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके अलावा कस्बा अमीनगर सराय से एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। थाना पुलिस ने कहा दोनों बालिकाओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
किशोरी के अपहरण में एक हिरासत में
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास रहने वाली एक किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसके सहारे आरोपियों तक पहुंचना चाहती है।