हाईवे पर शव को नोंचते रहे पक्षी, नहीं ली किसी ने सुध
बागपत। हाईवे पर हादसे में इंतजार की मौत हुई। ट्रक के पहिये के नीचे आने से शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हालत में हो गया था। शव रोड पर करीब 45 मिनट पड़ा रहा। इस दौरान पक्षी शव को नोंच रहे थे और वहां पर मौजूद लोग तमाशबीन बने थे। किसी ने शव पर कपड़ा डालने की भी जरूरत नहीं समझी। इस दौरान कई युवक तो मोबाइल पर फोटो और वीडियो भी बनाते नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मार्ग से उठाया।