ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर युवकों
मेें मारपीट, दो युवक दबोच
बड़ौत (बागपत)। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन मेें शुक्रवार को सीट पर बैठने को लेकर मारपीट कर रहे युवकों में से दो युवकों को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया। शामली से दिल्ली जाने 51910 पैसेंजर जैसे ही बावली हाल्ट से रवाना हुई। इसके बाद ही सीट पर बैठने को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट होता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार को दी। जैसे ही ट्रेन बड़ौत स्टेशन पर आकर रुकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दो युवकों को धर दबोचा जबकि अन्य कई युवक दूसरी खिड़की से निकलकर भाग निकले।