टटीरी में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) कस्बा में रेलवे स्टेशन के पास हरियाणा की सीआईए की टीम की खेत में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके साथी भाग निकले। हरियाणा में अपराध कर बदमाश कार से भाग रहे थे। वहां की सीआईए की टीम उनके पीछे लगी हुई थी। बदमाश अग्रवाल मंडी टटीरी में स्टेशन के पास ईख के खेतों में घुस गए। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस दो बदमाशों को पकड़ने मेें कामयाब हो गई। कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा हरियाणा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है।