फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े गए दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। मेरठ मेडिकल कालेज में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके कब्जे से लूट की बाइक, नगदी, मोबाइल, तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

टीकरी-सूजती चौराहे पर शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने चिरौड़ी नवादा थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर निवासी राजेश से मारपीट कर बाइक व 1200 रुपये लूट लिए थे। इसके बाद इसी चौराहे पर लोनी निवासी मजदूर लक्ष्मण से 900 रुपये व मोबाइल लूट लिया था। लूट की सूचना पुलिस ने टीकरी-गांगनौली मार्ग पर बदमाशों को घेर लिया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दो बदमाश नीरज कश्यप निवासी बड़ौत तथा अक्षय वर्मा निवासी टीकरी गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को चकमा देकर भागे तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल, नगदी, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें