फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने राष्ट्रवंदना चौक क्षेत्र में छात्रा से मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े कक्षा नौ की छात्रा से स्मार्ट फोन लूटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी लक्की पुत्री जगपाल कक्षा नौ की छात्रा है। उसने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बुआ मंजू के साथ जिला अस्पताल में दवा लेने आई । दवाई लेने दोनों वापस गांव लौट रही थी। राष्ट्र वंदना चौक क्षेत्र में गांव जाने के लिए दोनों थ्री व्हीलर बैठी हुई थी। छात्रा अपने स्मार्ट फोन पर कुछ कार्य कर रही थी। तभी वहां खड़े युवक ने छात्रा से मोबाइल लूट लिया और चमरावल रोड की तरफ भागने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पकड़ा गया अजहर अग्रवाल मंडी टटीरी का रहने वाला है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें