बड़ौत (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव मेें दो माह पूर्व एक महिला के घर पर घुसकर दुराचार के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेजा। 14 दिसंबर 2018 को कोताना गांव में एक घर में दीवार फंदकर दो लोगों ने एक महिला से दुराचार किया , शोर सुनकर नदीम निवासी ककौर थाना कैराना शामली को पुलिस ने पकड़ लिया और वह जेल जा चुका है, जबकि उसका साथी खुर्शेद पुत्र सुजाऊ निवासी ककौर जनपद शामली फरार चल रहा है, पुलिस ने उसे शुक्रवार की रात्रि में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है और शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। ब्यूरो