बड़ौत (बागपत)। आनंद गंज मंडी के पास बिनौली रोड पर किसी बात को लेकर पांच-छह छात्रों ने एक छात्र को बेल्ट और लात घूंसों से पीटा, इससे वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में छात्र बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। इस मामले की अभी तक पुलिस में कोई सूचना नहीं दी। छात्रों के साथ आए दिन मारपीट की घटना आम हो चुकी है।