बागपत क्षेत्र के गांव सरूरपुर कला निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गार्गी परिवार की बच्चों के साथ मकान के पास खेल रही थी, तभी बेटी अचानक गायब हो गई, उसको मकान के आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने थाना पुलिस को बेटी के लापता होने की सूचना दी। दूसरी तरफ कट्ठा गांव से भी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने भी पुलिस को किशोरी लापता होने की तहरीर दी। दोनों परिजनों की तहरीर लेकर पुलिस ने शनिवार की रात में ही जांच शुरू कर दी।