बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 26 नवंबर को लापता हो गई । युवती के परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ युवती को अगवा करने की तहरीर दी। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त था और यह मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बुधवार को लापता युवती कोतवाली में पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पुलिस ने गांव के ही जिन दो युवकों को मेरे अपहरण के आरोप हिरासत में ले रखा हुआ है। उनका मेरे जान से कोई मतलब नहीं है, मै स्वयं घर से गई । उसने बताया कि उसके माता-पिता की आठ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और परिवार के लोग उसे परेशान रखते थे। उसने कहा परिवार के लोग उसे बंगाल के युवक को बेचना चाहते हैं। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने युवती के अपहरण का मामला खारिज कर हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिवार के लोग ही युवती और उसकी छोटी बहन का पालन पोषण करते हैं, युवती परिवार के सदस्यों पर गलत आरोप लगा रही है।