बागपत। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को सूचना मिली की कि चमरावल रोड पर तीन युवक बाइक चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने चमरावल रोड पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोचा। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर तसलीम उर्फ छोटू निवासी केतीपुरा बागपत, इमरान उर्फ बिगाडू और रोहित उर्फ बोना बाघू गांव हैं। तीनों ने बताया कि वे बाइक चोरी कर दो से तीन हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।