बड़ौत (बागपत)।
रंछाड़ गांव मेें शुक्रवार को हुए विमान हादसे के बाद शनिवार को दिल्ली से हेलीकाप्टर द्वारा एयर फोर्स के फ्लाइंग आफिसर जे जौशिफ और एसके सिंह रंछाड़ गांव हादसा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र की सर्च की तो पैराशूट की एक पट्टी मिली है, जबकि क्रैश हुए विमान की पंखुड़ी की एक कैप गायब है, वह नहीं मिल पायी और वापस लौट गए।
शनिवार को रंछाड़ गांव में हुए क्रैश हुए विमान स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचे तो हेलीकाप्टर को देखने के लिए भीड़ लग गई, उन्होंने हादसा स्थल के चारों ओर खेतों में सर्च अभियान ग्रामीणों के साथ चलाया। उन्हें पैराशूट की एक पत्ती जो एल्युमीनियम की थी, उसे कब्जे में लिया है, बताया कि क्रैश हुए विमान के पंखे की एक कैप लापता है, उसकी भी एक घंटे तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी और वे वापस लौट गए। सर्च के दौरान शामिल ग्रामीणों में अंकुर, कविंद्र, सोनू, रविंद्र हट्टी, ओमप्राकश शर्मा, अनुज, हरेंद्र आदि रहे।