जिवाना गुलियान के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। जिवाना गुलियान गांव में दलित कालूराम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी गांव में खुला घूम रहा है। पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी मिल है। ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। एसपी न मिलने पर ग्रामीण मायूस ही वापस लौट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि कालूराम (80) पुत्र केहरी दलित है। दो दिन पूर्व रात्रि के समय वह घर में सोया हुआ था। इसी समय गांव के ही एक युवक ने उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने बिनौली थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक का मकशद सिर्फ गांव में दहशत फैलाना है। दलित परिवार घटना के बाद से भयभीत है। आरोपी लगातार उन्हे जान से मारने की धमकी दे रहा है। चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो दलित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। छुट्टी होने के कारण एसपी जयप्रकाश से ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हुई। वे दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश, इंद्रपाल, पीतम, कृष्णपाल, सुक्रमपाल, कल्लू आदि शामिल रहे।