फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढे बाइक चोर गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे
विज्ञापन


बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा बदमाशों ने वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन वे पकड़े गए। इन बदमाशों से पुलिस ने डूंडाहेड़ा गांव से चोरी की गई शिवभक्त की बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही के नेतृत्व मे पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर बैठे तीन युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में खालिद निवासी एलम कांधला हाल निवासी बड़ौत,, राजू निवासी निरोजपुर गुर्जर बागपत और अर्जुन निवासी बिजरौल शामिल हैं। कोतवाल विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व डूंडाहेड़ा गांव से एक कांवड़िया की बाइक चोरी की थी। उसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें