बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में रविवार की सुबह सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों में मारपीट हो गई, इससे यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी जैसे ही मौके पर पहुंची तो युवक दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले। रविवार सुबह दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन जैसे ही बड़का हाल्ट से रवाना हुई, तभी सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों मेें मारपीट हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। ट्रेन जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो तो सूचना पर पहुंचे एसएसआई सत्यवीर व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे दूसरी खिड़की से कूदकर भाग निकले। ब्यूरो