बागपत। विवाहिता से ससुर द्वारा रेप करने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। खेकड़ा क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसपी को बताया कि उसका पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सुबह से शाम तक बाहर ही रहता है। उसका ससुर काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता है। पूर्व में भी उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है। उसने विरोध किया तो समाज के लोगों ने लोक लाज के चलते समझौता करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन अप्रैल 2018 की सुबह उसका पति बाहर गया था। आरोपी ससुर ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने खेकड़ा थाने पर आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने खेकड़ा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।