फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सतेंद्र की हत्या में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसान सतेंद्र की हत्या के मामले में बिहारीपुर गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस 24 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने आरोपियों के घर पर ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सभी आरोपी फरार है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पांच बजे नैथला मोड़ पर वाहन की इंतजार में खड़े फैजपुर निनाना गांव निवासी किसान सतेंद्र की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। वह बागपत कोर्ट में भाई विनोद की हत्या के मुकदमे की पैरवी करके आया था। इस मामले में देर रात मृतक किसान के बेटे दीपक कुमार ने रणवीर पुत्र जिले सिंह, ब्रहम सिंह पुत्र जिले सिंह, प्रियव्रत पुत्र सतवीर निवासी बिहारीपुर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों के घर में दबिशें दे ही है, लेकिन सभी फरार हैं। नैथला मोड़ पर पुलिस पिकेट रहती है, लेकिन वारदात के वक्त पिकेट नहीं थी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि नैथला मोड़ पर रात्रि में पुलिस पिकेट रहती है। शाम के समय ड्यूटी बदल जाती है। इसलिए पुलिस वहां से चली गई होगी।

क्या है रंजिश
बागपत। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि 2015 में भाई विनोद और उसके दोस्त वेद पाल की बिहारीपुर गांव में सरे बाजार गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । एक आरोपी प्रियव्रत जमानत पर जेल से बाहर है। उसने ही योजना बनाकर पिता की हत्या की है, क्योंकि उसके पिता ने हत्या के मुकदमे में फैसला करने से मना कर दिया था। उसने बताया कि आरोपी खुले घूम रहे हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिशें दी गई।
विज्ञापन


20 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम
बागपत। मृतक किसान सतेंद्र के शव का 20 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। बृहस्पतिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम देरी पर हंगामा किया। उनका कहना था कि चिकित्सक जान बूझकर पोस्टमार्टम में देरी कर रहे हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ के आदेश पर चिकित्सक पोस्टमार्टम करने पहुंचा। परिजनों व चिकित्सक के बीच नोंक झोंक हुई। बाद में कुछ प्रबुद्ध लोगों ने परिजनों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें