बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड भट्ठे पर पांच युवकों ने एक दंपति को लाठी-डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई और कोतवाली मेें तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। लुकमान पुत्र जिले सिंह निवासी जलालपुर और उसकी पत्नी मनीषा बिजरौल रोड पर एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। भट्ठे पर काम करने वाले से उनकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने दंपति को मारपीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर सीएचसी पर भर्ती कराया है, आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।