फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा छपरौली निवासी शीतल सिंह ने एसपी जयप्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 मई को घर में घुसकर शराबी युवक ने परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसमें शीतल, पीतम सिंह, पुत्रवधू अमृता घायल हुए थे। इस संबंध में छपरौली थाने पर तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गोवध के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
बागपत। बड़ौत निवासी आफताब पुत्र सलीम 2016 से गोवंश कटान के आरोप में फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके वारंट भी जारी किए थे। बुधवार को आरोपी आफताब ने एडीजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

किशोर को ईंट मारकर घायल किया
बागपत। पुराना कस्बा में 14 वर्षीय शाकिर को परिवार के बच्चों ने ईंट मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हादसे में दो युवक घायल
बागपत। मवी कलां गांव निवासी विकास पुत्र धर्मवीर और सचिन पुत्र सत्यपाल बाइक पर सवार होकर बागपत आए थे। बुधवार को वापस लौटते समय बाईपास के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कुत्ते के हमले से वृद्ध घायल
बागपत। खेकड़ी गांव में सत्यप्रकाश (70) पुत्र भूल्लन बुधवार की सुबह घर से घेर में जा रहा है। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें