फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदे ओवरलोड तीन ट्रक सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने छपरौली रोड पर रविवार को चेकिंग के दौरान बदरखा खादर में छोड़ गए पट्टी से लाए ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि बदरखा खादर मेें बालू के पट्टे, जिसे मनीष चौहान को छोड़ा है, वहां से मानक के विपरीत बालू सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने छपरौली रोड पर बदरखा से बालू लेकर आ रहे तीन ट्रक (यूपी 16 सीटी 3880, यूपी 16 डीटी 3832 और यूपी 15 सीटी 1792) को पकड़ लिया। पट्टे में नियमानुसार 600 स्क्वायर फुट बालू भरा जा सकता है, लेकिन ये ट्रक 1500 स्क्वायर फुट बालू ले जा रहे थे। उन्होंने तीन ट्रकों को सीज कर नवीन मंडी में भेजा और इसकी सूचना डीएम, खनिज और एआरटीओ को भेजी, जो इन पर जुर्माना तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें