पशु का कटान करते चार लोग पकडे़
नहटौर। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 50 किलो पशु का मीट, पशु कटान के औजार बरामद करते हुए चार लोगों को पकड़ा है। पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर एसआई अजय शर्मा की टीम ने मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी अफजाल उर्फ सन्नू के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 50 किलो अवैध मीट, पशु काटने के औजार, तराजू आदि बरामद करते हुए मकान मालिक अफजाल, मोहल्ला तकिया गढ़ी निवासी शकील, फैजान, इस्लामुद्दीन आदि सहित चार आरोपियों को दबोच लिया। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने थाने पहुंचकर मीट के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।