फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने की दामाद को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ससुराल आया । इसी दौरान उसकी ससुरालियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ससुरालियों ने दामाद को एक कमरे मेें बंद कर जमकर पिटाई की। आरोप है कि गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्होंने युवक को किसी तरह बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। बाद में मामले में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें