दोघट (बागपत)। बामनौली गांव से युवक परिवार सहित एक सप्ताह से लापता है। लापता व्यक्ति के भाई ने दोघट थाने में तहरीर दी। बामनौली गांव में संदीप गुप्ता 20 दिसंबर से परिवार सहित अचानक लापता हो गया। उसके भाई सचिन ने थाने पर तहरीर देकर बताया उसका भाई अपने परिवार अचानक गायब हो गया। रिश्तेदारी में भी काफी तलाश किया, लेकिन कही कोई पता नहीं चला है। मंगलवार को दोघट थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी । थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा लापता होने तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।