बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी छह दिन पूर्व लापता हो गई । परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस अभी तक उसको बरामद नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित परिवार परेशान है। उनका आशंका है कि आरोपी लड़की की हत्या कर सकते हैं। वे पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।