बागपत। भूरा फरारी केस में सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया गया। डिप्टी जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। देहरादून से पेशी पर लाए गए मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा 15 दिसंबर 2015 को पुलिसकर्मियों से छुड़ा लिया गया था। इस मामले में सुनील राठी पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था। राठी पर गैंगस्टर लगी है और वह इन दिनों बागपत जेल में बंद है। जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच राठी को गैंगेस्टर कोर्ट में पेश कराया गया। सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।