चोरों ने स्वास्थ्यकर्मियों के वाहनों से बैट्री चोरी किए
बिनौली (बागपत)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर मंगलवार की रात में चोरों ने स्वास्थ्य कर्मियों के वाहनों में तोड़ फोड़ कर बैट्री चोरी कीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिनौली पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के निजी वाहन सी एच सी परिसर मे खड़े रहते हैं। मंगलवार की रात में चोरों ने वाहनों में तोड़ फोड़ कर उनमें से बैट्री चोरी कर ली। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बिनौली थाने पर अज्ञात में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।