फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोडी को शराब पिलाकर नाचने का मामला-

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में घोड़ी को शराब पिलाकर डांस करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात में पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

दो दिन पहले हिलवाड़ी गांव में एक समारोह में डीजे पर शराब पीकर लोग नाच रहे थे। तभी वहां से एक घोड़ी कहीं से आई तो नशे में धुत लोगों ने घोड़ी को शराब पिला दी और उसे जमीन में लेटाकर उसके ऊपर खड़े होकर डांस करने लगे। यह मामला कैमरे में कैद हो गया और कुछ ही मिनट में सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और बड़ौत कोतवाल को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें