बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा का पेपर आउट होने के मामले में निलंबित प्रधानाचार्य सुक्रमपाल सिंह तोमर ने एएसपी से मिलकर दस्तावेज पेश किए हैं। एएसपी ने केस के विवेचक से आख्या तलब की है। आदर्श नंगला वैदिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पेपर आउट होने की बात कहते हुए अफसरों से शिकायत की थी। उनकी तहरीर पर छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, डॉक्टर सुुक्रमपाल सिंह पर पेपर आउट और सूचना लीक करने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग दो मुकदमे छपरौली थाने में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने सुक्रमपाल सिंह द्वारा दर्ज मुकदमे में एफआर लगा दी। इसका पता चलते ही उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डॉक्टर सुक्रमपाल सिंह ने इस केस से संबंधित सभी दस्तावेज एएसपी को सौंप दिए हैं। एएसपी ने तीनों केस के विवेचकों को रिकॉर्ड सहित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।