चेकिंग के दौरान गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर गेहूं से भरी संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी हरिराम ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बड़ौत की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई, जिसमें करीब 100 क्विंटल गेहूं भरा था। पुलिस ने गेहूं से भरी ट्रक्टर-ट्रॉली और उस पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गेहूं संदिग्ध प्रतीक हो रहा है। कहीं गेहूं सरकारी राशन का तो नहीं है, इसके लिए आपूर्ति विभाग को लिखा है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। यह गेहूं खतौली से हरियाणा की नरेरा मंडी में ले जाया जा रहा था।