फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी परिजनों के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे 12 वीं के छात्र को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। युवक पहले भी पकड़ा जा चुका है। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी युवक का कहना है कि वह 12वीं में पढ़ता है। उसका पुराना कस्बा की विशेष समुदाय की युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह शनिवार को अपनी प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने के लिए उसके घर पर गया था। उस समय प्रेमिका अकेली थी। बाद में उसके परिजन भी पहुंच गए। प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले भी एक बार वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। उस समय भी उसके परिवार के लोगों ने उसको पकड़कर पिटाई की थी और जेल भेजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें