फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर मिल में टोकन लिपिक से उलझा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में टोकन लिपिक के साथ टोकन को लेकर बावली के एक किसान ने गाली-गलौच व हाथापाई की। शोर मचाने पर जब कर्मचारी उधर दौड़े तो वह भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस दौरान मिल में टोकन की प्रक्रिया एक घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल में टोकन लिपिक की ड्यूटी पर हिंद पाल पुत्र रण सिंह बड़ौली का रहने वाला है। वह सोमवार को टोकन की ड्यूटी पर था। तभी बावली का एक किसान आया तो उसका टोकन मशीन ने नहीं पकड़ा तो वह टोकन लिपिक से उलझ पड़ा और गाली-गलौच कर उसके साथ हाथापाई कर दी। लिकिक हिंद पाल ने शोर मचाया तो मिल कर्मचारी उधर दौड़े तो वह भाग निकला। इस पर मिल कर्मचारियों ने टोकन प्रक्रिया को बंद कर दिया। सूचना पर एसएसआई धर्मेंद्र सिद्धू पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और किसान की तलाश की। हिंदपाल ने अज्ञात किसान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिल में एक घंटे तक टोकन प्रक्रिया बाधित रही। एक घंटे बाद टोकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें