फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकाना में बच्चों के विवाद में बड़ों में हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढिकाना गांव में बच्चे के खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले। इसमेें दो महिलाओं सहित बारह लोग घायल हो गए। इस घटना से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव में रविवार को बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया और यह मामला परिवार के बीच पहुंच गया, इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गांव में पहुंची और घायल को कोतवाली लेकर आई। घायलों में एक पक्ष से गुलशाना पुत्री बदलू, फूल मिजरा पत्नी इकबाल, अशरफ पुत्र वीरफल, बदलू पुत्र अब्दुला, सोनू पुत्र बदलू और दूसरा पक्ष से सुलेखा, आबिद, साबिदा, जावेद, यूनुस, सोनू, गुलफाम घायल हो गए। सभी ढिकाना के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें