खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी रिटायर्ड फौजी रतन पाल सिंह की करीब एक सप्ताह पूर्व घेर में खड़ी ट्राली रात्रि में चोरी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहंी की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक बागपत से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसपी ने खेकड़ा पुलिस को उनकी ट्राली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद उनकी तहरीर पर खेकड़ा पुलिस ने ट्राली चोरी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।