फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लापता किशोरी व युवती को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक कस्बे से छह माह पहले एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई । उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने मंगलवार को दाहा बस स्टैंड से युवती को बरामद कर लिया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि परिजन जबरन उसकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी से परेशान होकर घर से चली गई। उसे कोई नहीं ले गया। वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। अपनी सहेली से मिलने आई । इसके अलावा इसी कस्बे से तीन दिन पूर्व एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने पुसार स्टैंड से किशोरी को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने किशोरी व युवती को बरामद कर लिया है। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। उनके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें