बड़ौत। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि तीन वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार की रात्रि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया और अजय पुत्र सुखवीर बड़ौत, अनीस पुत्र नसीम कोताना, इरशाद पुत्र निसार मौहल्ला कुरेसियन बड़ौत को गिरफ्तार किया।