फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी ट्रायल के बाद सीसीएसयू की टीम का चयन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत ( बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक कॉलेज मेें सोमवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के ट्रायल का आयोजन किया। इसके बाद सीसीएसयू की कबड्डी टीम का चयन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. अरुण सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता मेें पुरुष और महिला वर्ग में जीएमवी रामपुर, चौधरी तरफ सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, जेवी कॉलेज बड़ौत, मेरठ कॉलेज मेरठ, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर सहित कई जगहों से आयी टीम के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया । इस अवसर पर डॉ. केपी सिंह, डॉ. सोनी, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. परवीन अहमद, डॉ. अलका, डॉ. निर्मला, डॉ. एके कौशिक, डॉ. एके सोलंकी, डॉ. मदन लाल और लोकेंन्द्र का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें