दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे के राहुल उर्फ विक्की हत्याकांड का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सर्विलांस की मदद से सबूत जुटाए जा रहे है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। टीकरी कस्बे के जंगल में दस नवंबर को दो अज्ञात बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर राहुल उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच सीओ खेकड़ा आरपी सिंह कर रहे हैं। सीओ खेकड़ा आरपी सिंह ने बताया मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। मामला पूरी तरह से संदिग्ध लगा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।