बागपत। शनिवार की रात में चोर गांव काठा स्थित एक मोबाइल टॉवर से 46 बैट्री चुराकर ले गए। रविवार की सुुबह चौकीदार ने कोतवाली में तहरीर दी। शाहजहांपुर जनपद के हरिहरपुर गांव निवासी राममोहन ने बताया कि वह काठा गांव में एयरटेल के मोबाइल टॉवर पर चौकीदार है। शनिवार की रात में करीब दो बजे वह टॉवर के ताले बंद कर कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह आकर देखा तो टॉवर के ताले टूटे पड़े थे और अंदर से बैट्री गायब थी। चोर यहां से 46 बैट्री चुराकर ले गए। इनकी कीमत दो लाख रुपये है। इस घटना की जानकारी उसने कंपनी के अधिकारियों को दे दी। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो