दोघट (बागपत)। बामनौली गांव निवासी झदरू पुत्र श्योराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि गांव में 35 वर्ष से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांव के ही एक व्यक्ति ने चकबंदी विभाग में उसका चक ठीक कराने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली लेकिन उसका चक ठीक नहीं कराया। जब पीड़ित ने उससे रुपये मांगे तो उसे अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिस कारण उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया। इतना ही नहीं बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग के पास पीड़ित के चक को हटवाकर उसने अपना कब्जा कर लिया। उसने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।