फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल का मासूम लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल का मासूम लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव से संदिग्ध हालात में पांच साल का मासूम लापता हो गया। परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ बड़ौत के नेतृत्व में देर रात तक जंगल में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी निवासी दलित मनोज का पांच साल का बेटा लक्की शुक्रवार शाम चार बजे खेलते हुए घर के बाहर से लापता हो गया। परिजनों ने कई घंटे तक इधर-उधर तलाश की। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि बाइक सवार युवक एक बच्चे को लिए गांव के बाहर देखे गए हैं। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची। परिजनों से मामले की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस गांव के जंगल में छानबीन कर रही थी। आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा पुलिस तलाश में जुटी है। सीओ का कहना है कि परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें