फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सिपाही जवाहर सिंह को किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ पकड़ा गया सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

बागपत। अमीनगर सराय कस्बे में महिला के साथ पकड़े गए सिपाही जवाहर सिंह को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को अमीनगर सराय मेें पुलिस चौकी के पास एक मकान में तेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही जवाहर सिंह महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने महिला व सिपाही की जमकर धुनाई की थी। दोनों ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई थी। सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया गया। उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी सिपाही जवाहर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में महिला के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होने बताया कि जिले में कई थानों में शराबी पुलिसकर्मियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें