फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

छपरौली। लूंब गांव के किसान सुधीर की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजीव के मकान पर न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट में पेश न होने पर उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

30 मई को लूंब गांव में सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव मेरठ क्षेत्र में गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस आज तक भी शव को बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने अपने जेठ प्रदीप समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना में कई नाम और प्रकाश में आए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के हत्यारोपी भाई प्रदीप समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें अब राजीव पुत्र धर्मवीर निवासी दांतल कंकरखेड़ा जनपद मेरठ फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा। पुलिस ने न्यायालय से आरोपी के घर की कुर्की के वारंट जारी कराए और उसके घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि यदि अब भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो उसके मकान की कुर्की कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें